मुख्यमंत्री ने अपनी माता एवं ताऊ से भी आशीर्वाद लिया। परिजनों के साथ घर पर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
मुख्यमंत्री ने अपनी माता एवं ताऊ से भी आशीर्वाद लिया। परिजनों के साथ घर पर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार सांय अपने पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा पहुंचे। उनके गांव आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने गांववासियों व अन्य लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व खुशियों और प्रकाश का प्रतीक है, यह हमें एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने सभी को दीपावली, भगवान विश्वकर्मा दिवस तथा भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्यार व आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने अपनी माता कुलवंत कौर एवं ताऊ तेजा राम सैनी से भी आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने परिजनों के साथ घर पर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
इस मौके पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर, भाजपा जिला प्रधान मनदीप राणा, नंबरदार सुरेश पाल सैनी, ग्रामवासी तथा अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0