हरियाणा पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम नायब सिंह सैनी की तारीफ करते हुए उन्हें शांत, सौम्य व्यक्तित्व के साथ साथ एक कुशल प्रशासक बताया।
हरियाणा पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम नायब सिंह सैनी की तारीफ करते हुए उन्हें शांत, सौम्य व्यक्तित्व के साथ साथ एक कुशल प्रशासक बताया।
पांच साल में देश में एक भी ऐसा जिला नहीं बचेगा, जहां मेडिकल कॉलेज नहीं होगा: शाह
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम नायब सिंह सैनी की तारीफ करते हुए उन्हें शांत, सौम्य व्यक्तित्व के साथ साथ एक कुशल प्रशासक बताया। केंद्रीय मंत्री आज जिला हिसार के अग्रोहा स्थित महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में आयोजित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण और आईसीयू ब्लॉक का उद्घाटन तथा पीजी हॉस्टल के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब पहले की तरह नौकरियों में भेदभाव, जातिवाद नहीं किया जा रहा। एक क्षेत्र के लोगों को तवज्जो नहीं दी जाती बल्कि बिना खर्ची पर्ची के अब युवाओं को रोजगार मिलते हैं। ऐसी व्यवस्था नायब सरकार ने की है, जो उदाहरण बनी है। हरियाणा में बिना पर्ची और खर्ची के पारदर्शिता से नौकरी की व्यवस्था कायम होने से युवाओं में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।
अपने सम्बोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री ने हरियाणा आने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण उनके हाथ से होना, उनके स्वयं के लिए बड़ी बात है। उन्होंने गुरु अंगद देव को भी नमन करते हुए उनकी शहादत तथा सिख गुरुओं द्वारा देश के लिए दिए गए बलिदान को भी याद किया।
उन्होंने कहा कि आज स्वर्गीय ओपी जिंदल की पुण्यतिथि है, उनकी सोच पर चलते हुए आज अग्रोहा मेडिकल कालेज जन सेवा का कार्य कर रहा है। यह अस्पताल कारोबार से पहले करुणा की उनकी सोच को दर्शाता है। इस अस्पताल में 5 लाख लोग ओपीडी की सेवा लेते हैं। स्वास्थ्य सेवाओ में यह संस्था अपना अलग स्थान बनाये हुए है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में आधुनिक तरीको से यहां मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
महाराजा अग्रसेन के कार्यकाल को किया याद
केंद्रीय गृहमंत्री ने महाराजा अग्रसेन के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी दूरगामी सोच थी। महाभारत काल से लेकर आज तक अनूठे प्रकार के शासन को उन्होंने चलाया। 5300 साल पहले उन्होंने इस विचार की नींव रखी थी कि उनके शहर में अगर कोई आता है वो लखपति होगा, उसका खुद का घर होगा। उनकी सोच राज्य के संस्कारों को सिंचित करने की थी। उन्होंने सुनिश्चित किया था कि उनके राज्य में कोई भूखा न सोए, ऐसा कोई न हो जिसके सिर पर छत न हो, या कोई व्यक्ति ऐसा न हो जिसका कारोबार न हो।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सदृढ़ और बेहतरीन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में आने वाले 5 साल के अंदर देश का एक भी ऐसा जिला नहीं बचेगा जहां, मेडिकल कॉलेज नहीं होगा। भाजपा शासित राज्य के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाए जाने को लेकर पहले से ही काम चल रहा है, इतना ही नहीं आने वाले दिनों में मेडिकल से सम्बंधित सीट की संख्या में भी इजाफा होगा।
हरियाणा सरकार हर जिले में स्थापित कर रही एक मेडिकल कॉलेज :सैनी
इस मौके पर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को मेडिकल हब बनाने का विजन रखा है। इसे साकार करने के लिए पर्याप्त डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का उपलब्ध होना जरूरी है। इसलिए हरियाणा सरकार हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रही है। इस समय प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 15 हो गई है। इनमें से 9 मेडिकल कॉलेज हमारे कार्यकाल में खुले हैं तथा 9 निर्माणाधीन हैं। इनके अलावा, बाढ़सा, जिला झज्जर में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान खोला गया है। माजरा, जिला रेवाड़ी में एम्स भी स्थापित किया जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024आप ने पंजाब के लोगों का जताया आभार, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
November 24, 2024
Comments 0