हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गत दिवस सम्पन्न हुए "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025" अभियान में 37.56 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की जिससे यह कार्यक्रम इस वर्ष का सबसे बड़ा एवं प्रभावशाली योग आंदोलन बन गया है। इस कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता से ‘योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा’ के संदेश को बल मिला है।
‘योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा’ के संदेश को मिला बल
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गत दिवस सम्पन्न हुए "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025" अभियान में 37.56 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की जिससे यह कार्यक्रम इस वर्ष का सबसे बड़ा एवं प्रभावशाली योग आंदोलन बन गया है। इस कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता से ‘योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा’ के संदेश को बल मिला है।
प्रदेश की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने बताया कि कल 21 जून को हरियाणा भर में आयोजित योग सत्रों में कुल 7,11,246 व्यक्तियों ने भाग लिया जबकि लगभग 30.45 लाख लोगों ने लगातार चले आ रहे अभियान में शिरकत की। इसके अलावा , ‘हरित योग’ पहल के हिस्से के रूप में राज्य भर में इस अभियान के दौरान कुल 1,90,065 पौधे भी लगाए गए।
उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025" कार्यक्रम में सामुदायिक जुड़ाव और समग्र कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया, फलस्वरूप इसमें 1,01,000 प्रतिभागियों ने भाग लिया और 1,00,000 पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी भागीदारी लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के मध्य एक प्रतीकात्मक सामंजस्य को दर्शाता है।
आरती राव ने बताया कि "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" अभियान कार्यक्रम में पौधारोपण भी एक शानदार सफलता रही है, जिसमें अब तक 2,02,270 पौधे लगाए गए। इसके अतिरिक्त, आधिकारिक आईडीवाई पोर्टल पर 25,57,000 पंजीकरण प्राप्त हुए।
उन्होंने आयुष विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि ने कुरुक्षेत्र में आयोजित किये गए मुख्य कार्यक्रम के लिए 1,58,941 प्रतिभागियों को प्रोत्साहित कर कार्यक्रम तक पहुंचाने और 5,198 पौधे लगा कर वृक्षारोपण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खेल विभाग ने भी सर्वाधिक 1,81,710 प्रतिभागियों की भागीदारी करवा कर योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक कल्याण के संदेश को मजबूत करने का काम किया है।
हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने इस "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025" के जन आंदोलन की सफलता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी विभागों, अधिकारियों , कर्मचारियों एवं वालंटियर्स का आभार व्यक्त किया है।
Comments 0