हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि आगामी 9 दिसंबर, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करनाल के महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस का शिलान्यास करेंगे।
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि आगामी 9 दिसंबर, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करनाल के महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस का शिलान्यास करेंगे।
विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर पहुंचे थे श्याम सिंह राणा
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि आगामी 9 दिसंबर, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करनाल के महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस का शिलान्यास करेंगे।
कृषि मंत्री गुरुवार को करनाल के महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। उनके साथ-साथ इंद्री के विधायक व चीफ व्हीप श्री रामकुमार कश्यप ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
कृषि मंत्री ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में सबसे ऊपजाई जमीन भारत की है। आज भारत और हरियाणा के किसान अच्छी पैदावार ले रहे हैं। कृषि क्षेत्र मजबूत और बड़ा है। तभी कृषि को उत्तम माना गया है। कोरोना काल में प्रत्येक काम बंद हो गया था लेकिन मात्र कृषि क्षेत्र ही ऐसा क्षेत्र था, जो चल रहा था। हम जब तक कृषि को पहले स्थान पर नहीं रखेंगे, तब तक बेरोजगारी दूर नहीं हो सकती। हमारी खेती पहले स्थान पर रहे, इसके लिए हमने प्रयास करना चाहिए। हरियाणा में खेती के क्षेत्र में बहुत अवसर हैं।
राणा ने कहा कि हमें मोटे अनाज को बढ़ावा देना चाहिए। यह अनाज हमारे लिए गेहूं से ज्यादा फायदेमंद है। गेहूं और धान की परंपरागत खेती करने से किसानों को मुनाफा नहीं हो रहा है ,साथ ही प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन हो रहा हैं। इसी के चलते देश प्रदेश में पानी की गंभीर समस्या दिखाई देने लगी हैं। इसके अलावा गेहूं और धान की खेती से मानव गंभीर बीमारियों की चपेट में आने लगा हैं। इसके देखते हुए प्रधानमंत्री जी मोटे अनाजों की खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रहे है ताकि लोग मोटे अनाजों से बने खाद्यान्नों का प्रयोग करें।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024आप ने पंजाब के लोगों का जताया आभार, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
November 24, 2024
Comments 0