‘नशा मुक्ति’ के तहत पंजाब पुलिस ने 41 व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार के लिए किया प्रेरित
‘नशा मुक्ति’ के तहत पंजाब पुलिस ने 41 व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार के लिए किया प्रेरित
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए चलाई जा रही मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के लगातार 312वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 296 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्य भर में 107 नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 82 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही 312 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 43,544 हो गई है।
छापेमारी के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 6.2 किलोग्राम हेरोइन, 7 किलोग्राम भुक्की, 496 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल तथा 34,820 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
64 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से ज्यादा पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 296 स्थानों पर छापेमारी की। इस दिनभर चले अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 300 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।
राज्य से नशों के उन्मूलन के लिए राज्य सरकार ने तीन-स्तरीय रणनीति—प्रवर्तन (एनफोर्समेंट), नशा मुक्ति (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन)—लागू की है। इसी के तहत पंजाब पुलिस ने आज ‘नशा मुक्ति’ पहल के अंतर्गत 41 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए सहमत किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0