पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत वीरवार को थाना संगत, जिला बठिंडा में तैनात हवलदार कुलदीप सिंह को 70000 रुपये रिश्वत मांगने और लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत वीरवार को थाना संगत, जिला बठिंडा में तैनात हवलदार कुलदीप सिंह को 70000 रुपये रिश्वत मांगने और लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत वीरवार को थाना संगत, जिला बठिंडा में तैनात हवलदार कुलदीप सिंह को 70000 रुपये रिश्वत मांगने और लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ यह मामला बठिंडा जिले के गांव पथराला निवासी जगविंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को सूचित किया था कि उसका दोस्त एक मामले में बठिंडा जेल में बंद है और उक्त पुलिस कर्मचारी ने धमकी दी थी कि वह उसके दोस्त की पत्नी का नाम भी मामले में शामिल कर देगा। इससे बचने के लिए पुलिस कर्मचारी ने 1,50,000 रुपये की मांग की थी, लेकिन सौदा 70000 रुपये में तय हुआ।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजीलेंस ब्यूरो के थाना बठिंडा रेंज में मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0