उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
खबर खास, शिमला :
उप-मुख्यमंत्री ने मंडी शहर में बादल फटने की घटना से लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सुबह मंडी शहर में बादल फटने की दुखद घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल राहत और बचाव कार्यों का संचालन किया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को मुश्किल की इस घड़ी में हर संभव सहयोग दिया जाएगा और जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
मुकेश अग्निहोत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0