ऊर्जा मंत्री के नेतृत्व में भाजपा अम्बाला छावनी कोर कमेटी की बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संपन्न हुई
ऊर्जा मंत्री के नेतृत्व में भाजपा अम्बाला छावनी कोर कमेटी की बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संपन्न हुई
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी के चारों मंडलों में 31 अक्टूबर को ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और भारत के लौह पुरुष के रूप में प्रसिद्ध सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह होगा।
विज आज शाम अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विभिन्न पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों तथा भाजपा अम्बाला छावनी की कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल अखंड भारत के निर्माता थे। अद्भुत दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने 563 रियासतों का भारत गणराज्य में विलय करके राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया। श्री विज ने कहा कि 31 अक्टूबर को ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ का आयोजन भाजपा अम्बाला छावनी के सदर मंडल, महेशनगर मंडल, ग्रामीण मंडल और शास्त्री मंडल में अलग-अलग किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पदयात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन हेतु कमेटियों का गठन किया गया जिसमें ललता प्रसाद, संजीव सोनी, विजेंद्र चौहान, रवि बुद्धिराजा, विकास बहगल, प्रवेश शर्मा, हर्ष बिंद्रा को नियुक्त किया गया। तैयारियों को लेकर भी मंत्री अनिल विज ने दिशा-निर्देश दिए।
अम्बाला छावनी में चल रहे विकास कार्यों व संगठनात्मक कार्यों पर समीक्षा की
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बैठक के दौरान अम्बाला छावनी में चल रहे विभिन्न कार्यों की निगरानी के लिए कमेटियों का भी गठन किया जोकि विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सड़क निर्माण, नालों के निर्माण, पुलियों के निर्माण, स्ट्रीट लाइट समस्या पर निगरानी रखेगी व समाधान करेगी। मंडल स्तर पर कमेटियां गठित की गई जिनमें सदर मंडल में रवि बुद्धिराजा व आशीष अग्रवाल, महेशनगर मंडल में हर्ष बिंद्रा व विजेंद्र चौहान, ग्रामीण मंडल में विकास बहगल व किरणपाल चौहान, शास्त्री मंडल में प्रवेश शर्मा व बलित नागपाल को कमेटी सदस्य नियुक्त किया गया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0