स्कूल ऑफ एमिनेंस और मेरिटोरियस रेजिडेंशियल स्कूलों में 20 हजार सीटों के लिए 2 लाख से ज्यादा आवेदन, 25 जनवरी तक मौका; 1 मार्च को एंट्रेंस एग्जाम
स्कूल ऑफ एमिनेंस और मेरिटोरियस रेजिडेंशियल स्कूलों में 20 हजार सीटों के लिए 2 लाख से ज्यादा आवेदन, 25 जनवरी तक मौका; 1 मार्च को एंट्रेंस एग्जाम
ख़बर ख़ास, पंजाब :
पंजाब में सरकारी स्कूलों को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों का भरोसा तेजी से बढ़ रहा है। इसी का बड़ा प्रमाण स्कूल ऑफ एमिनेंस (Schools of Eminence) और रेजिडेंशियल स्कूल्स फॉर मेरिटोरियस स्टूडेंट्स (RSMS) में एडमिशन के लिए मिली रिकॉर्ड प्रतिक्रिया है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘सिख्या क्रांति’ (Education Revolution) के तहत किए गए प्रयास अब जमीन पर असर दिखा रहे हैं।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि स्कूल ऑफ एमिनेंस और मेरिटोरियस छात्रों के लिए रेजिडेंशियल स्कूलों में एडमिशन के प्रति बच्चों और अभिभावकों का उत्साह यह साबित करता है कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए अब तक 2 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि इन संस्थानों में लगभग 20 हजार सीटें उपलब्ध हैं। यह आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं कि अब परिवार बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकारी स्कूलों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
शिक्षा मंत्री ने मौजूदा व्यवस्था का ब्यौरा देते हुए बताया कि पंजाब में इस समय 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस और 10 रेजिडेंशियल स्कूल्स फॉर मेरिटोरियस स्टूडेंट्स संचालित हैं। इन सभी संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया जारी है।
सीटों की उपलब्धता पर जानकारी साझा करते हुए मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि कक्षा 9वीं के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस में कुल 4,248 सीटें हैं, जहां प्रत्येक स्कूल में 36 सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं रेजिडेंशियल स्कूल्स फॉर मेरिटोरियस स्टूडेंट्स में कक्षा 9वीं के लिए 50 सीटें उपलब्ध हैं, जो फिलहाल एक रेजिडेंशियल स्कूल के माध्यम से संचालित हो रही हैं।
कक्षा 11वीं को लेकर मंत्री ने बताया कि स्कूल ऑफ एमिनेंस में कुल 11,187 सीटें उपलब्ध हैं। कक्षा 11वीं के लिए कुल स्वीकृत क्षमता 15,104 है, जिसमें से स्कूल ऑफ एमिनेंस में कक्षा 10वीं में पढ़ रहे 3,917 विद्यार्थियों को प्रोमोट कर कक्षा 11वीं में भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त, रेजिडेंशियल स्कूल्स फॉर मेरिटोरियस स्टूडेंट्स में कक्षा 11वीं के लिए 4,600 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं।
एडमिशन प्रक्रिया की स्थिति बताते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि कक्षा 9वीं के लिए अब तक 93,300 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 74,855 आवेदन अंतिम रूप से सबमिट हो चुके हैं। वहीं कक्षा 11वीं के लिए 1,10,716 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि 92,624 आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि दोनों कक्षाओं को मिलाकर अभी भी 36,537 विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने आवेदन की फाइनल सबमिशन प्रक्रिया पूरी नहीं की है।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है, जबकि एंट्रेंस परीक्षा 1 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द ही आधिकारिक माध्यमों के जरिए साझा की जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0