पिता बलकौर सिंह ने इटली में चल रही तैयारियों की झलक साझा की, 2026 वर्ल्ड टूर की भी हो चुकी है घोषणा
पिता बलकौर सिंह ने इटली में चल रही तैयारियों की झलक साझा की, 2026 वर्ल्ड टूर की भी हो चुकी है घोषणा
ख़बर ख़ास, फिल्म :
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के बहुप्रतीक्षित होलोग्राम शो को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी कड़ी में शो के स्टेज का पहला फोटो सामने आया है, जिसे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। जारी तस्वीर में बलकौर सिंह शो की टीम के साथ स्टेज पर खड़े नजर आ रहे हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस के बीच होलोग्राम शो को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
जानकारी के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला का यह होलोग्राम शो इसी साल लॉन्च किया जाएगा। शो को तैयार करने की जिम्मेदारी इटली के कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम संभाल रही है। अत्याधुनिक तकनीक के जरिए सिद्धू मूसेवाला को थ्री-डी होलोग्राम के रूप में स्टेज पर प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे दर्शकों को लाइव परफॉर्मेंस जैसा अनुभव मिलेगा।
बलकौर सिंह सिद्धू इससे पहले भी इटली जाकर शो की तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। बेटे के निधन के बाद भी वे लगातार सिद्धू मूसेवाला की विरासत को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। हाल के समय में सिद्धू मूसेवाला के कई गाने रिलीज किए गए हैं, जिन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिला है।
गौरतलब है कि ‘बरोटा’ गाने की रिलीज के दौरान ही सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम शो को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। उस समय बलकौर सिंह सिद्धू ने जानकारी दी थी कि सिद्धू मूसेवाला का 2026 में वर्ल्ड टूर प्रस्तावित है। इस वर्ल्ड टूर को “साइन टू गॉड” नाम दिया गया है। होलोग्राम शो और वर्ल्ड टूर के जरिए सिद्धू मूसेवाला की मौजूदगी एक बार फिर दुनियाभर के फैंस तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0