कैबिनेट मंत्री ने गांव हंसडैहर में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत, 37 लाख रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात
कैबिनेट मंत्री ने गांव हंसडैहर में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत, 37 लाख रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के सामाजिक न्याय,अधिकारिता अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नरवाना के गांव हंसडैहर में जनसभा को संबोधित किया है।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों से जुड़े कार्यों और हर वर्ग के कल्याण एवं उत्थान की दिशा में क्रियान्वित होने वाली परियोजनाओं के लिए पैसे की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सामूहिक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति बेहिचक अपनी समस्या उनके समक्ष रख सकता है। मंत्री ने कहा कि जनता ने जो उन पर भरोसा जताया है, उस पर वो खरा उतरेंगे।
कैबिनेट मंत्री बेदी ने नरवाना विधानसभा क्षेत्र के गांव हंसडैहर में धन्यवादी दौरा कार्यक्रम के तहत विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। उन्होंने 15 लाख रुपये की लागत से तैयार ई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया तथा 11 लाख रुपये की धनराशि से बनने वाले बिन्दुसर तीर्थ के लंगर हॉल और 11 लाख रुपये से बनने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले शेड के निर्माण का शिलान्यास किया। साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा रखी गई मांगों को भी जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में हर वर्ग के विकास के लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने इस बीच घोषण करते हुए कहा कि गांव में सीवर को गंदे नाले से जोड़ा जाएगा। एक मिनी स्टेडियम और ई लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। स्कूल में सोलर प्लेट भी लगवाई जाएंगी। रेवर तक जमीन देने की शर्त पर 4 किलोमीटर की सड़क को पक्का कर दिया जाएगा।
बेदी ने कहा कि ग्रामीण विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। चुनाव के दौरान जो जनसमर्थन गांव की जनता ने उन्हें दिया, उसके लिए वे हमेशा ऋणी रहेंगे और उनके विश्वास पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को आपसी तालमेल के साथ सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का फायदा उठाना चाहिए ताकि गांव के विकास को गति मिले।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026मियामी एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से पहले दो विमानों की टक्कर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
November 16, 2026
Comments 0