लुधियाना उपचुनाव जीतने वाले आम आदमी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को पंजाब सरकार ने मंत्री बनाया है। उन्हें एनआरआई, उद्योग व वाणिज्य मंत्री बनाया गया है। आज, गुरुवार को राजभवन में हुए एक समारोह में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें मान कैबिनेट के 17वें मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई।
खबर खास, चंडीगढ़ :
लुधियाना उपचुनाव जीतने वाले आम आदमी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को पंजाब सरकार ने मंत्री बनाया है। उन्हें एनआरआई, उद्योग व वाणिज्य मंत्री बनाया गया है। आज, गुरुवार को राजभवन में हुए एक समारोह में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें मान कैबिनेट के 17वें मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। गौर रहे कि लुधियाना से उपुचनाव जीतने के बाद अरोड़ा को मंत्री बनाए जाने का वादा किया गया था।
आप सरकार का अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में सातवां कैबिनेट विस्तार है। इससे पहले एनआरआई विभाग कुलदीप धालीवाल के पास था, लेकिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। जबकि उ्दयोग विभाग तरुणप्रीत सौंद के पास था उसे भी अरोड़ा को दिया गया है।
गौर रहे कि 2024 के सितंबर महीने में पंजाब सरकार ने आखिरी बार कैबिनेट विस्तार किया था। तब हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, तरनप्रीत सिंह सौंद और मोहिंदर भगत को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। जबकि बलकार सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रह्मशंकर जिंपा और अनमोल गगन मान की छुट्टी हुई थी।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि अरोड़ा के कैबिनेट में शामिल होने के बाद और कुलदीप धालीवाल के इस्तीफे के बाद मंत्रीमंडल में 16 मंत्री हो गए हैं। अब भी मंत्रिमंडल में एक सीट खाली रह गई है।
Comments 0