कहा, महाराष्ट्र में हिंदी बोलने वालों को थप्पड़ मारना और दुकानें तोडना विरोध नहीं तो और क्या है?
कहा, महाराष्ट्र में हिंदी बोलने वालों को थप्पड़ मारना और दुकानें तोडना विरोध नहीं तो और क्या है?
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान झूठ बोलने का कारखाना है, हमेशा युद्ध में इन्होंने गलत प्रचार किया है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हिंदी बोलने वालों को थप्पड़ मारना और दुकानें तोडना विरोध नहीं तो और क्या है?।
आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जिस कारगिल युद्ध में पाकिस्तान ने अपने सैनिक शेरखां को पहचानने और उसके शव को लेने से भी इंकार कर दिया। अब यह उसे श्रद्धांजलि दे रहे हैं, इसका मतलब है कि पाकिस्तान ने तब झूठ बोला और आज पाकिस्तान श्रद्धांजलि दे रहा हैं जिसका साफ मतलब है कि वह उनका आदमी था और पाकिस्तान के कहने पर ही उसने कारगिल में घुसने का दुस्साहस किया।
वहीं, पाक परस्त आतंकियों द्वारा पहलगाम में हमले व आप्रेशन सिंदूर के सवाल के जवाब पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले अलग-अलग देशों में डेलीगेशन भेजा और उसके बाद कई देशों में दौरा कर सच्चाई बताई। आज ब्रिक्स सम्मेलन में आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का संकल्प दोहराया और पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा किए गए कत्लेआम की निंदा भी की।
संजय राउत ने कहा कि हम हिंदी का विरोध नहीं हिंदी थोपे जाने का विरोध करते है, पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिंदी बोलने वालों को यह (ठाकरे बंधु के लोग) थप्पड़ मारते हैं उनकी दुकानें तोड रहे हैं व निकल जाने को कह रहे हैं, तो फिर यह क्या है। श्री विज ने सवाल करते हुए पूछा कि महाराष्ट्र में केवल मराठी बोलते है, हमारी भगवद गीताजी संस्कृत व कुरान अरबी में लिखा है, इसका मतलब महाराष्ट्र में गीता और कुरान पड़ने पर ये लोग पाबंदी लगाएंगे व मंदिर और मस्जिदों को बंद करवाएंगे। उन्होंने कहा कि भाषा का विरोध करने वाले देश के संघीय ढांचे का विरोध कर रहे है। जो हिंदी का विरोध कर रहे हैं वह हिंदुस्तान का विरोध कर रहा है जबकि हिंदी हिंदुस्तान की राष्ट्रीय भाषा है।
हार्ट सेंटर में मरीज को बाहर की दवाएं लिखना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
अंबाला के सिविल अस्पताल के हार्ट केयर में डाक्टर द्वारा बाहर की दवाएं लिखने के मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्होंने इस मामले में कड़ा संज्ञान लिया है और उन्होंने हार्ट सेंटर अधिकारी व पीएमओ को कहा है कि यह किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो कोई भी मरीज हार्ट सेंटर में एडमिट होता है उसका सिविल अस्पताल का कार्ड जरूर बनाया जाना चाहिए। उसका फायदा यह है कि स्टंट डालने व आप्रेशन के बाद मरीज को लंबे समय से सिविल अस्पताल से निशुल्क दवाएं मिल सकेंगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026मियामी एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से पहले दो विमानों की टक्कर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
November 16, 2026
Comments 0