शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमले के बाद पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने आज यहां कहा कि 'पंजाब पुलिस ने आज एक बड़ी वारदात होने से रोकी है। यह पंजाब पुलिस की मुस्तैदी का नतीजा है जिससे पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की साजिश नाकाम हुई है।'
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर सीएम मान का बड़ा बयान आया सामने
खबर खास, चंडीगढ़
शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमले के बाद पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने आज यहां कहा कि 'पंजाब पुलिस ने आज एक बड़ी वारदात होने से रोकी है। यह पंजाब पुलिस की मुस्तैदी का नतीजा है जिससे पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की साजिश नाकाम हुई है।'
सीएम मान ने कहा कि पुलिस ने अपनी मुस्तैदी से मौके से ही हमलावर को गिरफ्तार करके बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने कहा कि 'मैं पुलिस की प्रशंसा करता हूं और सुखबीर बादल जी पर हुए हमले की घोर निंदा करता हूं।' उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में उन्होंने पुलिस को सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं कि इस घटना की जांच तुरंत करके रिपोर्ट सौंपे।
पंजाब पुलिस की चौकसी से सुखबीर बादल पर हमले की साजिश नाकाम
पंजाब पुलिस की सतर्कता के चलते आज शिरोमणि अकाली दल के नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमले की साजिश नाकाम कर दी गई। श्री अकाल तख्त साहिब से तनखैइया घोषित किए गए सुखबीर बादल श्री हरमंदिर साहिब में सेवारत थे, जिसके चलते पंजाब पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। इसी के चलते आज सुबह सुखबीर बादल पर हमला करने वाले हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और पंजाब में हालात खराब करने की साजिश को नाकाम कर दिया गया, जिसका श्रेय पंजाब पुलिस को जाता है।
Comments 0