कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पिछले दिनों पुंछ में पाकिस्तान की सेना द्वारा किए गए हमलों के दौरान घायल हुए गुरमीत सिंह और उनके बेटे राजवंश सिंह, जो इलाज के लिए अमनदीप अस्पताल अमृतसर में भर्ती हैं, के ऑपरेशन के लिए रक्तदान किया।

परिवार के सदस्यों को अपना फोन नंबर देकर हरसंभव मदद की पेशकश की
युद्ध में घायल नागरिकों का पंजाब सरकार द्वारा होगा मुफ्त इलाज : ई.टी.ओ.
खबर खास, चंडीगढ़/अमृतसर :
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पिछले दिनों पुंछ में पाकिस्तान की सेना द्वारा किए गए हमलों के दौरान घायल हुए गुरमीत सिंह और उनके बेटे राजवंश सिंह, जो इलाज के लिए अमनदीप अस्पताल अमृतसर में भर्ती हैं, के ऑपरेशन के लिए रक्तदान किया।
ई.टी.ओ. आज स्थानीय अमनदीप अस्पताल में उक्त भर्ती घायलों का हाल जानने के लिए गए तो डॉक्टरों ने मौजूदा जानकारी देते हुए बताया कि कल बेटे का ऑपरेशन होना है और इसके लिए हमें खून की जरूरत है। कैबिनेट मंत्री ने तुरंत अपने द्वारा रक्तदान करने का फैसला लिया और डॉक्टरों को खून लेने की पेशकश की, जिस पर डॉक्टरों ने उनका खून राजवंश सिंह के ऑपरेशन के लिए लिया।
कैबिनेट मंत्री ने परिवार के सदस्यों से मिलकर अपने द्वारा हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। उन्होंने अपना निजी फोन नंबर भी परिवार को देकर कहा कि आपको किसी भी तरह की, किसी भी वक्त कोई जरूरत हो तो आप मुझे फोन करें, मैं उसी वक्त हाजिर होऊंगा।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान द्वारा यह ऐलान किया गया है कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के इस वातावरण में जो भी हमारा नागरिक घायल हुआ, उसका इलाज पंजाब सरकार द्वारा मुफ्त करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान द्वारा सीमावर्ती जिलों में प्रबंधों का जायजा लेने के लिए दो-दो कैबिनेट मंत्रियों की ड्यूटी विशेष तौर पर लगाई गई है, ताकि हम संकट की इस घड़ी में हर पंजाब वासी की जरूरत के वक्त काम आ सकें।
उन्होंने लोगों से पंजाब सरकार और जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुरक्षा के लिए समय-समय पर जारी की जाने वाली हिदायतों पर अमल करने की अपील भी की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0