उन्होंने इस दौरान करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की घोषणा करते हुए कई बड़ी सौगातें भी दी।
उन्होंने इस दौरान करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की घोषणा करते हुए कई बड़ी सौगातें भी दी।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत-महात्मा और गुरु हमारी अमूल्य धरोहर हैं। उनकी शिक्षाओं से हम सबको मार्गदर्शन मिलता है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम इन महान विभूतियों की विरासत को संभालें और सहेज कर रखें। इसी उद्देश्य से सरकार ने प्रदेश में संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना चलाई हुई है।
मुख्यमंत्री ने यह बात वीरवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा में संत शिरोमणि सेन भगत की जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहीं। उन्होंने इस दौरान करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की घोषणा करते हुए कई बड़ी सौगातें भी दी।
समारोह में मुख्यमंत्री ने सेन समाज को 51 लाख रुपये, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा तथा कृष्ण बेदी ने 11-11 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार संतों और महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। इसका उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ी उनके विचारों से प्रेरित हो और उनके जीवन से मार्गदर्शन प्राप्त कर सके। संत-महापुरुषों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए सरकार ने प्रदेश में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। इसके तहत पिछड़े वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन भी किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत शिरोमणि सेन भगत जी महाराज का जन्म विक्रमी संवत 1557 में, वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी को मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ में हुआ था। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि सेन भगत ने गृहस्थ जीवन के साथ-साथ भक्ति मार्ग पर चलकर सत्य, अहिंसा और प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने संत श्री रामानंद जी से दीक्षा प्राप्त की। इसके बाद अनेक तीर्थ स्थलों की यात्रा की।
उन्होंने ने कहा कि महान संत शिरोमणि सेन महाराज का अनुयायी सेन समाज परिश्रमी और स्वाभिमानी समाज है। सेन समाज में महान शासक, स्वतंत्रता सेनानी और दूरदर्शी महापुरुष हुए हैं। सेन राजवंश ने 12वीं शताब्दी के मध्य से 160 वर्षों तक बंगाल पर शासन किया। इनमें हेमन्त सेन, विजय सेन, बल्लाल सेन, लक्ष्मण सेन और सूर्य सेन जैसे शासक प्रमुख थे। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में भी सेन समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चटगांव विद्रोह के नायक सूर्य सेन को आज भी हम श्रद्धा से याद करते हैं। उन्होंने 12 जनवरी, 1934 को फांसी के फंदे को चूमा था। उनका बलिदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि राजनीति में भी सेन समाज ने उल्लेखनीय योगदान दिया है। समाजवादी नेता और भारत रत्न स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
सैनी ने कहा कि गरीब व जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। इस योजना के तहत 25 लाख से अधिक लोगों के इलाज के लिए 4124 करोड़ रुपये के क्लेम दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना शुरू की गई है। इस योजना में प्रदेश के 30 हजार 655 कारीगरों का कौशल प्रशिक्षण पूरा हो चुका है, इसके अलावा, 6 हजार कारीगरों को 56 करोड़ रुपये के ऋण दिये जा चुके हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0