स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ ' बुड्ढे दरिया' के गौशाला प्वाइंट के पास एक अस्थाई पंपिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए चल रहे काम का निरीक्षण किया।

बायोगैस प्लांट स्थापित करने और रंगाई उद्योग सीईटीपी और एसटीपी के उचित कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश जारी किए
खबर खास, चंडीगढ़/लुधियाना :
स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ ' बुड्ढे दरिया' के गौशाला प्वाइंट के पास एक अस्थाई पंपिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए चल रहे काम का निरीक्षण किया।
यह अस्थाई पंपिंग स्टेशन राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल द्वारा 'बुड्ढे दरिया' में प्रदूषण कम करने के लिए शुरू की गई 'कार सेवा' के तहत स्थापित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य गौशाला प्वाइंट से एस.टी.पी. जमालपुर तक सीवरेज पानी को पंप करना है जब तक कि गौशाला के स्थान पर एक स्थाई इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आई.पी.एस.) स्थापित नहीं हो जाता।
गौशाला आई.पी.एस. स्थापित करने की परियोजना अदालत में चल रहे मामले के कारण लंबित है। इस दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह ने प्रक्रिया को तेज करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पी.पी.सी.बी.) और नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी किए कि वे यह
सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएं कि गोबर और औद्योगिक अपशिष्टों को ' बुड्ढे दरिया' में न डाला जाए। डा.रवजोत सिंह ने संबंधित अधिकारियों को हैबोवाल और ताजपुर रोड डेयरी परिसरों में बायोगैस प्लांट स्थापित करने के काम में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। इन प्लांटों में गोबर का उपयोग बायोगैस बनाने में किया जाएगा। तब तक, अधिकारियों को डेयरी यूनिट से गोबर इकट्ठा करने और उसे निर्धारित स्थानों पर डंप करने की अस्थाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
राज्य सरकार की 'बुड्ढे दरिया' को साफ करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह ने राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल द्वारा शुरू की गई 'कार सेवा' के तहत उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। डा.रवजोत सिंह ने कहा कि इस अस्थायी पंपिंग स्टेशन की स्थापना से निश्चित रूप से दरिया में प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी क्योंकि इसके तहत सीवरेज पानी को दरिया में जाने से पहले जमालपुर एसटीपी पर उचित ढंग से ट्रीट किया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024आप ने पंजाब के लोगों का जताया आभार, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
November 24, 2024
Comments 0