इस भेंट के दौरान गढ़ी ने न्यूजीलैंड में बसे पंजाबी समुदाय से जुड़े मुद्दों पर टेफोर्ड के साथ चर्चा की। विशेष रूप से हाल ही में न्यूजीलैंड में सिख और अन्य धर्मों के झंडे जलाए जाने की घटनाओं को लेकर भी बातचीत हुई।
इस भेंट के दौरान गढ़ी ने न्यूजीलैंड में बसे पंजाबी समुदाय से जुड़े मुद्दों पर टेफोर्ड के साथ चर्चा की। विशेष रूप से हाल ही में न्यूजीलैंड में सिख और अन्य धर्मों के झंडे जलाए जाने की घटनाओं को लेकर भी बातचीत हुई।
खबर खास, चंडीगढ़/ऑकलैंड :
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने न्यूजीलैंड के वरिष्ठ राजनेता और सांसद फिलिप स्टोनर टेफोर्ड से मुलाकात की। टेफोर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।
इस भेंट के दौरान गढ़ी ने न्यूजीलैंड में बसे पंजाबी समुदाय से जुड़े मुद्दों पर टेफोर्ड के साथ चर्चा की। विशेष रूप से हाल ही में न्यूजीलैंड में सिख और अन्य धर्मों के झंडे जलाए जाने की घटनाओं को लेकर भी बातचीत हुई। गढ़ी ने टेफोर्ड से अपील की कि वे न्यूजीलैंड सरकार से अनुरोध करें कि वहां लोगों को अन्य धर्मों के प्रति जागरूक किया जाए और इस प्रकार की असहिष्णु घटनाओं पर रोक लगाई जाए।
इसके अतिरिक्त गढ़ी ने टेफोर्ड से यह भी आग्रह किया कि वे न्यूजीलैंड की कंपनियों को पंजाब में निवेश के लिए प्रेरित करें।
भविष्य के आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से गढ़ी ने फिलिप स्टोनर टेफोर्ड को श्री अमृतसर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब तथा पंजाब के अन्य ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के भ्रमण का निमंत्रण भी दिया, जिसे टेफोर्ड ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0