'समय बहुत बलवान है। जिन लोगों ने भगवान के नाम पर पाप किए, उनका आज वोटिंग मशीन से चुनाव निशान मिट गया है।' यह कहना है सीएम भगवंत मान का। लुधियाना में गुरुवार को उन्होंने आप उम्मीदवारों के पक्ष में एक बड़ा रोड़ शो किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी राजनीतिक दलों, विशेषकर शिरोमणि अकाली दल (बादल) और बादल परिवार पर तीखा हमला बोला।
सीएम मान ने लुधियाना में किया रोड शो, लोगों से 'आप' उम्मीदवारों को चुनने की अपील की
कहा, लुधियाना मेरी कर्मभूमि है, इसने मुझे बहुत कुछ दिया है, अब वापस देने की बारी मेरी
खबर खास, लुधियाना :
'समय बहुत बलवान है। जिन लोगों ने भगवान के नाम पर पाप किए, उनका आज वोटिंग मशीन से चुनाव निशान मिट गया है।' यह कहना है सीएम भगवंत मान का। लुधियाना में गुरुवार को उन्होंने आप उम्मीदवारों के पक्ष में एक बड़ा रोड़ शो किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी राजनीतिक दलों, विशेषकर शिरोमणि अकाली दल (बादल) और बादल परिवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि इन लोगों ने वर्षों तक पंजाब के लोगों को धोखा दिया। अब समय आ गया है कि उनके द्वारा फैलाई गई गंदगी को झाड़ू से साफ किया जाए और नगर निगमों में भी ईमानदार शासन स्थापित किया जाए।
रोड शो में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोग पहुंचे जिन्होंने मुख्यमंत्री पर फूल बरसाकर स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए। लोगों को संबोधित करते हुए सीएम मान ने लुधियाना के साथ अपने गहरे संबंध को साझा किया और लुधियाना को अपनी "कर्मभूमि" बताया। उन्होंने अपने शुरुआती करियर को याद किया, जो लुधियाना के हलचल भरे बाजारों में शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि यह बाज़ार मेरे लिए नया नहीं है। जब मैं अपने अभिनय की शुरुआत कर रहा था तो मैं अक्सर इन सड़कों पर आया करता था। लुधियाना ने मुझे बहुत प्यार दिया है और अब यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं भी इस शहर को कुछ वापस लौटाऊं। इस दौरान उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष अमन अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, आप के मंत्री - विधायक और बड़ी संख्या में आप पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।
मान ने नगर निगम चुनावों के महत्व पर प्रकाश डाला और मतदाताओं से अपील की कि ईवीएम पर जहां आपको झाड़ू (झारू) का निशान दिखाई दे, वहीं बटन दबाएं। ऐसे प्रतिनिधियों चुनें जो लुधियाना में वास्तविक विकास लाए। मान ने रिवायती पार्टियों पर हमला बोला और कहा कि पहले, नगर निगमों ने कभी भी विकास पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं किया। धन जनता का था, फिर भी उसका उपयोग जन कल्याण के लिए नहीं किया गया। भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया। जब आम आदमी पार्टी का मेयर बनेगा तो नगर निगम का एक-एक पैसा लोगों की भलाई पर खर्च किया जाएगा।
मान ने मतदाताओं से भ्रष्ट पार्टियों को खारिज करने और आम आदमी पार्टी की ईमानदार और जन-केंद्रित राजनीति को चुनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोगों के पास अपना भविष्य तय करने की शक्ति है। इस बार लोग अपने बेहतर भविष्य के लिए धोखे के बजाय ईमानदारी को चुनेंगे। रोड शो में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री मान को आम आदमी पार्टी का समर्थन करने का भरोसा दिया। लोगों ने स्वीकार किया कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में ही लुधियाना का सही मायने में विकास हो सकता है। मान ने लोगों से कहा कि आप का मेयर बनाएं फिर पंजाब के दिल के रूप में जाना जाने वाला लुधियाना शहर अपना पुराना गौरव फिर से हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में हमारी सरकार है, मेयर भी हमारा होगा तो लुधियाना के विकास कार्यों के लिए फंड और संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। यह मेरी जिम्मेदारी है।
सीएम भगवंत मान ने सरकार की "एक विधायक, एक पेंशन" की ऐतिहासिक योजना के बारे में भी बात की। उन्होंने जनता पर कई पेंशनों का बोझ डालने के लिए पिछली सरकारों की आलोचना की और सवाल किया कि लोगों की सेवा करने वाले नेताओं को एक से अधिक पेंशन क्यों चाहिए? उन्होंने कहा कि हमने इसे इसलिए समाप्त कर दिया ताकि जनता का पैसा जनता के कल्याण पर ही खर्च हो, न कि राजनेताओं की विलासिता पर। मान ने इस बात पर जोर दिया कि यह नीति सरकारी पैसे के अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाने के लिए आम आदमी पार्टी के समर्पण को दर्शाती है।
केंद्र को किसानों के मुद्दों को हल करने के लिए उनके साथ बातचीत करनी चाहिए
मान ने केंद्र सरकार से किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए उनसे तुरंत बातचीत शुरू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ बातचीत करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। किसी भी मुद्दे को रचनात्मक बातचीत से ही हल किया जा सकता है। केन्द्र सरकार को अपनी जिद छोड़कर किसानों की बात सुननी चाहिए और उनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए।
Comments 0