किसी का बेटा मेरे हाथों मारा जाता है तो नहीं होती खुशी, ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' शब्द मुझे पसंद नहीं: बराड़ मैं 'ठोक देने' की नीति से ज्यादा बातचीत और सुधार में विश्वास रखता हूं हमेशा अपराधियों को सरेंडर करने का मौका जरूर देते हैं स्थितियां विपरीत होती हैं तो दोनों तरफ से फायरिंग हो जाती है क्राइम एक भ्रम है, हर अपराधी को एक दिन कानून के दायरे में आना ही पड़ता है विदेश में बैंठे गैंगस्टरों को भ्रम है कि वे सेफ हैं, भ्रम एक दिन टूटेगा जरूर विक्की गौंडर और मैं साथ खेलते रहे हैं, यह बात बिल्कुल गलत हैं