उन्हें गंभीर हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
उन्हें गंभीर हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
विख्यात पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के साथ हिमाचल प्रदेश के बद्दी में हादसा पेश आया है। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जवंदा बाइक से शिमला जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा पेश आया। वह बाइक चलाते वक्त सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर पर गंभीर चोट आई। इसके बाद उनके ब्रेन डेड होने का भी समाचार है। बताया जा रहा है कि जब उन्हें अस्पताल लाया जा रहा था तब रास्ते में उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा। इसके चलते उनकी हालत बहुत गंभीर मानी जा रही है। हालांकि उनकी हालत को लेकर डाक्टरों की ओर से मेडिकल बयान का इंतजार किया जा रहा है।
राजबीर ने अपने करियर की शुरूआत 2016 में "कली जवंदे दी" से शुरुआत की। अगले ही साल "मुकाबला" ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई। उनके हिट गानों में "पटियाला शाही पग", "केसरी झंडे", "शौकीन", "लैंडलॉर्ड", "सरनेम" है। 2017 में "कंगणी" (माही शर्मा के साथ) ने यूट्यूब पर 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए, जो उनका ब्रेक थ्रू हिट साबित हुआ। उन्होंने 2018 में पंजाबी फिल्म "सूबेदार जोगिंदर सिंह" से डेब्यू किया, जहां उन्होंने सिपाही बहादुर सिंह का किरदार निभाया। अन्य फिल्में: "काका जी" (2019), "जिंद जां" (2019), "मिंदो तहसीलदारनी" (2019) में भी शानदार भूमिका निभाई।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0