हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आज कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने हरियाणा राज्य भंडारण निगम की ओर से वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कर पश्चात लाभ पर 15 प्रतिशत की दर से लाभांश के रूप में 2,35,76,759 रुपये का चैक प्रदान किया।

कृषि मंत्री राणा व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपा चैक
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आज कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने हरियाणा राज्य भंडारण निगम की ओर से वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कर पश्चात लाभ पर 15 प्रतिशत की दर से लाभांश के रूप में 2,35,76,759 रुपये का चैक प्रदान किया।
इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू, हरियाणा राज्य भंडारण निगम के अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा और प्रबंध निदेशक श्री के.एम. पांडुरंग भी उपस्थित रहे।
वर्ष 2021-22 के दौरान हरियाणा राज्य भंडारण निगम का कारोबार 7,243.52 करोड़ रुपये रहा। वर्तमान में निगम राज्य में 123 गोदामों का संचालन कर रहा है, जिनकी कुल औसत भंडारण क्षमता 22.84 लाख मीट्रिक टन और उपयोगिता 22.20 लाख मीट्रिक टन (97 प्रतिशत) है।
वर्ष 2024-25 के दौरान निगम द्वारा 16.10 लाख मीट्रिक टन गेहूँ, 8.55 लाख मीट्रिक टन धान, 2.35 लाख मीट्रिक टन बाजरा व 4.16 लाख मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य भंडारण निगम के प्रदर्शन की सराहना की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024आप ने पंजाब के लोगों का जताया आभार, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
November 24, 2024
Comments 0