दिल्ली-NCR क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंचने और ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू होने के बाद यह कदम उठाया गया है।
दिल्ली-NCR क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंचने और ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू होने के बाद यह कदम उठाया गया है।
ख़बर ख़ास , चंडीगढ़ :
हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए 5वीं तक के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के उपायुक्तों (DC) को हालात के अनुसार निर्णय लेने की पावर दी है। दिल्ली-NCR क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंचने और ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू होने के बाद यह कदम उठाया गया है। निदेशालय ने सभी जिलों को पत्र जारी कर कहा है कि जहां प्रदूषण का स्तर अधिक है, वहां 5वीं तक की फिजिकल क्लासेस बंद कर ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाए। यह निर्देश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगे। विभाग का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0