उन्होंने कहा कि यह प्रयास विभिन्न समुदायों को श्री गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं और उनकी अमर शहादत के स्थायी महत्व से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने कहा कि यह प्रयास विभिन्न समुदायों को श्री गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं और उनकी अमर शहादत के स्थायी महत्व से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
खबर खास, चंडीगढ़/नई दिल्ली-
घाना के साथ सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत संबंधों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाए गए एक सराहनीय कदम में पंजाब के राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने भारत में घाना के नव-नियुक्त हाई कमिश्नर एच.ई. प्रो. क्वासी ओबेरी-डांसो से घाना हाई कमिश्न, नई दिल्ली में मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित पुस्तक, नौवें सिख गुरु से संबंधित ऐतिहासिक स्थलों को दर्शाने वाले पावन दृश्य साहित्य का सेट, पंजाबी वर्णमाला से सुसज्जित एक पारंपरिक शॉल तथा पंजाब की समृद्ध संस्कृति को दर्शाती विरासत तलवार भेंट की। यह पहल घाना और पंजाब के बीच वैश्विक स्तर पर सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम है।
भारत में घाना के हाई कमिश्नर एच.ई. प्रो. क्वासी ओबेरी-डांसो ने पंजाब के राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू द्वारा नौवें सिख गुरु की अतुलनीय शहादत से जुड़े गहरे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व को दुनिया तक पहुँचाने के इस विशिष्ट प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल नौवें सिख गुरु द्वारा दिए गए सार्वभौमिक भाईचारे, मानवता और शांति के संदेश को प्रसारित करने में सहायक है।
भारत में घाना के हाई कमिश्नर एच.ई. प्रो. क्वासी ओबेरी-डांसो ने राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू को पंजाब की धार्मिक विरासत को उजागर करने वाले इस सराहनीय कार्य के लिए अपनी शुभकामनाएँ भी दीं। उन्होंने कहा कि यह प्रयास विभिन्न समुदायों को श्री गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं और उनकी अमर शहादत के स्थायी महत्व से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
राज्य सूचना आयुक्त, पंजाब, हरप्रीत संधू ने कहा कि भारत में घाना के हाई कमिश्नर एच.ई. प्रो. क्वासी ओबेरी-डांसो के साथ उनकी यह बैठक सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पंजाब तथा घाना के बीच कूटनीतिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0