पंजाब के स्थानीय निकाय और संसदीय मामले मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज जिला होशियारपुर की 1403 पंचायतों के 9314 पंच और सरपंचों को शपथ दिलाते हुए कहा कि पंचायतें न केवल गांवों के विकास में बल्कि सामाजिक बुराइयों के खात्मे में भी सक्रिय भूमिका निभाएं।

केबिनेट मंत्ररी रवजोत सिंह ने होशियारपुर की 1403 पंचायतों के 9314 पंच-सरपंचों को शपथ दिलाई गई
खबर खास, चंडीगढ़/होशियारपुर :
पंजाब के स्थानीय निकाय और संसदीय मामले मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज जिला होशियारपुर की 1403 पंचायतों के 9314 पंच और सरपंचों को शपथ दिलाते हुए कहा कि पंचायतें न केवल गांवों के विकास में बल्कि सामाजिक बुराइयों के खात्मे में भी सक्रिय भूमिका निभाएं।
स्थानीय लाजवंती स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि जिले की 273 पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गई हैं, जो गांवों में आपसी भाईचारे का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पंचायतों को मजबूत करने और विकास कार्यों के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नवनिर्वाचित पंच-सरपंचों से आह्वान किया कि वे जनता द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएं और गांवों की तस्वीर बदलने के लिए ठोस कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि पंचायतें समय पर संबंधित विभागों के साथ तालमेल बनाकर आवश्यक विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाएं।
पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने नए चुने गए सरपंचों/पंचों को बधाई देते हुए अपील की कि पंचायतें गांवों से सामाजिक बुराइयों का पूर्णतः उन्मूलन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश में रिकॉर्ड विकास कार्यों के साथ-साथ नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायतों को पंजाब सरकार की ओर से हरसंभव मदद और सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि गांवों का समग्र विकास हो सके।
लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने पंचायतों को निर्देश दिया कि वे गांवों में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हुए बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र में विकास सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे के खिलाफ लामबंद होना समय की प्रमुख मांग है, और हर व्यक्ति को इसमें अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर है और इसके लिए फंड की कोई कमी नहीं होगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024आप ने पंजाब के लोगों का जताया आभार, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
November 24, 2024
Comments 0