मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में रहने वाले विभिन्न राज्यों के कर्मठ लोगों का हरियाणा के विकास में अहम योगदान है। सभी के भाईचारे और सहयोगात्मक भाव से हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री संत कबीर कुटीर में हरियाणा में रह रहे विभिन्न राज्यों से आए प्रबुद्ध लोगों से मिले
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर, 2015 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 140वीं जयंती के अवसर पर जिस ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल की शुरुआत की थी, उससे भारत की एकता एवं अखंडता और अधिक मजबूत होगी।मुख्यमंत्री आज अपने आवास "संत कबीर कुटीर" में हरियाणा में रह रहे विभिन्न राज्यों से जुड़े उनसे मिलने आए प्रबुद्ध लोगों को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में रहने वाले विभिन्न राज्यों के कर्मठ लोगों का हरियाणा के विकास में अहम योगदान है। सभी के भाईचारे और सहयोगात्मक भाव से हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे सभी प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से वर्ष 2015 में शुरू हुआ 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत अभियान' एक विचार से आगे बढ़कर, आज भारत की आत्मा को जोड़ने वाला राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री की " सबका साथ सबका विकास" की सोच से प्रेरित बताया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के इस अभिनव अभियान के माध्यम से विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संस्कृति, परंपराओं और प्रथाओं के ज्ञान से राज्यों के बीच बेहतर समझ और जुड़ाव पैदा होगा, जिससे देश की एकता सुदृढ़ होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अलग -अलग राज्य भले ही भूगोल में अलग हों, लेकिन हमारे बीच का रिश्ता इतिहास, संस्कृति, बलिदान और संघर्ष की साझी विरासत का है। सभी राज्यों की बौद्धिक समृद्धि मिलकर हमें यह संदेश देती है कि जब भारत के कोने-कोने से लोग एक साथ आएं, तो श्रेष्ठ भारत की नींव और मजबूत होती है।
सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि देश के किसी भी नागरिक को अपना कारोबार करने में कोई परेशानी न आए। कोरोना काल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब लोगों के काम धंधे ठप्प हो गए थे तो प्रधानमंत्री ने गरीब लोगों को मुफ़्त अनाज देकर हर गरीब का पेट भरा था।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0