किसानों ने धान सीजन में पर्याप्त बिजली और नहरी पानी उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की पंजाब की तरक्की वाला बल्ब अब जल चुका है - मुख्यमंत्री
किसानों ने धान सीजन में पर्याप्त बिजली और नहरी पानी उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की पंजाब की तरक्की वाला बल्ब अब जल चुका है - मुख्यमंत्री
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज रूपनगर के बड़ी मदोली गांव के पास अपना काफिला रोककर किसानों बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। वहां मीडिया से बात करते हुए मान ने दावा किया कि अब राज्य में विकास की लहर चल रही है क्योंकि पंजाब की तरक्की वाला बल्ब अब जल चुका है।
सीएम मान ने कहा, "पंजाब की प्रगति की मशाल अब जल रही है। पहली बार किसान दिन में बिजली का उपयोग करके धान की खेती कर रहे है। उन्हें अतिरिक्त बिजली भी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं खेतों में नहरी पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसानों की जरूरतें पूरी हो रही हैं।"
गांव के सरपंच और पंचायत सदस्यों सहित स्थानीय प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उन्होंने बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा, "पहली बार हम दिन में सिंचाई कर सकते हैं और शाम को बिना किसी व्यवधान के घर लौट सकते हैं। पंजाब की प्रगति की यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है।"
सीएम मान ने नशे के खतरे को खत्म करने के लिए अपनी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की। उन्होंने कहा, "नशे के खिलाफ हमारी लड़ाई परिणाम दे रही है। पहले, स्थानीय लोग नशीली दवाओं के तस्करों को पुलिस थानों में लाते थे, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण उन्हें कुछ ही समय बाद रिहा कर दिया जाता था। अब हमने पुलिस बल के भीतर जवाबदेही सुनिश्चित करने और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं।"
सामूहिक प्रयास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने सामाजिक बुराइयों से लड़ने और पंजाब के विकास को आगे बढ़ाने में लोगों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की। उन्होंने दोहराया कि सरकार समर्थन और संसाधन प्रदान करती है, लेकिन लोगों का आंदोलन ही वास्तविक परिवर्तन लाता है।
उन्होंने कहा कि आप सरकार में आमलोगों के बीच खुशी और उम्मीद स्पष्ट रूप से झलक रही है। पंजाब में विकास और सकारात्मकता की यह लहर दर्शाती है कि हम सही रास्ते पर चल रहे हैं। हम सब मिलकर पंजाब को प्रगति और समृद्धि की मिसाल कायम करेंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0