यहां के स्वर्ण मंदिर परिसर पर शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हमले के बाद पंजाब पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। इसकी जानकारी अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने देते हुए कहा कि बादल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने दी जानकारी
बोले, पुलिस की सतर्कता के चलते हमला हुआ नाकाम
खबर खास, अमृतसर :
यहां के स्वर्ण मंदिर परिसर पर शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हमले के बाद पंजाब पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। इसकी जानकारी अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने देते हुए कहा कि बादल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
भुल्लर ने कहा कि सुखबीर बादल पर हमले के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक एआईजी, दो एसपी, दो डीएसपी सहित पौने 200 पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में उनकी सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यहां पर मैं एक बात बताना चाहूंगा कि हमारे मुलाजिम यशपाल सिंह ने सबसे पहले नारायण सिंह चौरा को नोटिस किया था। नारायण सिंह चौरा इससे पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रह चुका है।’’
उन्होंने कहा कि नारायण सिंह चौरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। इसके अलावा, उसके पास से मिला हथियार भी बरामद कर लिया गया है। भुल्लर ने कहा कि आगे हम इस मामले की गहन जांच करेंगे। हम आप सभी लोगों को आश्वस्त करते हैं कि जांच के दौरान इस मामले से जुड़े किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘अभी इस मामले में प्रारंभिक जांच हो रही है। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मैं एक बात कहना चाहूंगा कि पुलिस की सतर्कता की वजह से ही यह हमला नाकाम हुआ है। आगे हम इस मामले में पूछताछ भी करेंगे, तो पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। अब सब कुछ जांच पर निर्भर करता है। जब जांच होगी, तभी यह साफ होगा कि आखिर इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0