जमकर थिरके उपस्थित लोग
जमकर थिरके उपस्थित लोग
खबर खास, कुल्लू :
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में बीती देर रात किन्नौर से आए हिमाचली कलाकारों ने किन्नौरी नाटी प्रस्तुत की। जैसे ही कलाकारों ने नाटी शुरू की, वहां मौजूद लोग जमकर थिरके।
हिमाचल प्रदेश में कुल्लू, शिमला, सिरमौर, चंबा, किन्नौर में नाटी की जाती है। यह प्रदेश का एक पारंपरिक नृत्य है जिसे किन्नौर में लोग नए साल के जश्न और राज्य की समृद्ध फसल का जश्न के तौर पर करते हैं। पारंपरिक लोक गीतों पर की जाने वाली इस किन्नौरी नाटी में नर्तक फसल की बुवाई से लेकर कटाई तक की पूरी गतिविधियों का वर्णन करते हैं। इस नृत्य का मूल भाव पंजाब के भंगड़ा नृत्य से मिलता-जुलता है। धीमी गति से करने वाले इस नृत्य में नृतक फसल बोने से लेकर उसकी कटाई तक की सभी गतिविधियों को दर्शाते हुए, नर्तक अपने शरीर की सुंदर क्रियाओं को दोहराते हैं और राज्य की सुंदरता का प्रतीक बनते हैं। इसके अलावा, यह गीत पहाड़ी हवाओं की कोमलता, धीरे-धीरे बहती नदी और पेड़ों की संगीतमय झूमन की प्रस्तुति भी प्रस्तुत करता है।
फोटो आकिल खान
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0