नशा छुड़ाने संबंधी प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने 40 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का उपचार लेने के लिए तैयार किया
नशा छुड़ाने संबंधी प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने 40 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का उपचार लेने के लिए तैयार किया
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत राज्य से नशों का पूरी तरह खात्मा करने के लिए चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के 286वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 305 स्थानों पर छापेमारी की। इसके बाद पूरे राज्य में 53 एफआईआर दर्ज कर 68 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 286 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 40,187 हो गई है।
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 863 ग्राम हेरोइन, 352 नशीली गोलियाँ और 810 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज़ को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हुए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5-सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई है।
इस ऑपरेशन के दौरान 65 गज़टेड अधिकारियों की देखरेख में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 305 स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 327 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य में नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन- लागू की है। इस रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 40 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए तैयार किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0