पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के साथ बैठक कर उनकी मांगों के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें जल्द हल करने का भरोसा दिया।
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के साथ बैठक कर उनकी मांगों के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें जल्द हल करने का भरोसा दिया।
जायज मांगों को जल्द हल करने का दिया भरोसा
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के साथ बैठक कर उनकी मांगों के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें जल्द हल करने का भरोसा दिया।
यह बैठक पंजाब सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) डी.के. तिवाड़ी की उपस्थिति में हुई। इस दौरान वित्त मंत्री ने यूनियन नेताओं को विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों की भलाई के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए उनकी अगुवाई में बनी कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा बड़ी संख्या में कॉन्ट्रैक्ट आधार पर काम कर रहे कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने हेतु ऐसी नीति अपनाई गई है, जिसके तहत किसी भी कर्मचारी को कानूनी अड़चनों का सामना न करना पड़े।
चीमा ने परिवहन विभाग को यूनियन की मांगों और उनके समाधान के लिए रिपोर्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने विभाग को निर्देश दिया कि यूनियन के साथ होने वाली अगली बैठक में यह रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए ताकि आवश्यक कार्रवाई जल्द से जल्द शुरू की जा सके।
सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई इस बैठक में पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल, प्रदेश मीत प्रधान हरकेश कुमार विक्की, और जनरल सेक्रेटरी शमशेर सिंह ढिल्लों सहित यूनियन के अन्य नेता और वर्कर्स शामिल थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024आप ने पंजाब के लोगों का जताया आभार, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
November 24, 2024
Comments 0