सिर पर पगड़ी, धोती-कुर्ता, चोली-दामन, घाघरा, सलवार-कुर्ता जैसे हरियाणवी परिधानों की एक अलग ही शान है। इन परिधानों की गूंज देश के साथ-साथ विदेशों में सुनने को मिलती है। इन्हीं परिधानों के बीच हरियाणा के बड़े भाई के नाम से पहचाने जाने वाले पंजाब की फुलकारी कुरुक्षेत्र में चल रहे गीता महोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुकी है।