देशभर से बड़ी धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने ढींडसा परिवार के साथ दुख जताया। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र गोयल चंडीगढ़ स्थित घर पहुंचे और ढींडसा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
देशभर से बड़ी धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने ढींडसा परिवार के साथ दुख जताया। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र गोयल चंडीगढ़ स्थित घर पहुंचे और ढींडसा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कल दोपहर तीन बजे पुश्तैनी गांव में होगा अंतिम संस्कार
खबर खास, चंडीगढ़ :
दिवंगत नेता सुखदेव सिंह ढींडसा के पार्थिव शरीर को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास लाया गया।
देशभर से बड़ी धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने ढींडसा परिवार के साथ दुख जताया। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र गोयल चंडीगढ़ स्थित घर पहुंचे और ढींडसा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। दाखा से विधायक मनप्रीत सिंह इयाली ने दुख जताते हुए कहा कि ढींडसा साहब का जाना शिरोमणि अकाली दल के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने समय-समय पर पार्टी का सही नेतृत्व किया।
पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया और मजीठा से विधायक गुनीव कौर मजीठा ने ढींडसा परिवार के साथ दुख साझा करते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद किया और कहा कि उनकी राजनीति में विनम्रता और दूरदर्शिता आज के समय में बेहद जरूरी गुण हैं। सरदार आदेश प्रताप सिंह कैरों और बीबी परनीत कौर ने भी पारिवारिक यादें साझा कीं।
सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि उनके जाने से जैसे एक युग की राजनीति खत्म हो गई हो। उन्होंने बताया कि ढींडसा जी की विनम्रता और बेबाक फैसले लेने की क्षमता उन्हें बाकी नेताओं से अलग करती थी। रखड़ा ने कहा कि उन्होंने आखिरी सांस तक पंथ और कौम को एकजुट करने की कोशिश की। पंथक मुद्दों पर उनकी समझ और दूरदर्शिता बेमिसाल थी।
बीबी जगीर कौर ने उनके निधन को पंथ और कौम के लिए एक बड़ा नुकसान बताया। उन्होंने कहा कि ढींडसा जी ने कभी भी लोभ और सांप्रदायिकता की राजनीति नहीं की, बल्कि हमेशा एकता और भाईचारे को प्राथमिकता दी।
पूर्व मंत्री दलजीत चीमा ने कहा कि ढींडसा साहब एक सोच थे, जिन्होंने अलग-अलग पदों पर रहते हुए पंथ और पंजाब को हमेशा मजबूत नेतृत्व दिया।
बीजेपी से पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने ढींडसा साहब के बेटे परमिंदर सिंह ढींडसा से मिलकर दुख प्रकट किया। कांग्रेस से पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा, गुरप्रीत सिंह कांगड़, विधायक प्रगट सिंह, लाडी शेरोवालिया और पूर्व विधायक कुलबीर ज़ीरा ने भी परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की।
चरनजीत सिंह बराड़ ने अंतिम संस्कार की जानकारी देते हुए बताया कि कल सुबह 8 बजे चंडीगढ़ स्थित आवास से अंतिम यात्रा शुरू होगी और राजपुरा, पटियाला होते हुए दोपहर 3 बजे उनके पुश्तैनी गांव उभवाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0