देश व्यापी मुद्दों को लेकर हरियाणा कांग्रेस सड़क पर उतरी है। बुधवार को हरियाणा कांग्रेस ने राजभवन की ओर कूच किया। लेकिन राजभवन से 400 मीटर पहले ही कांग्रेस नेताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने रोक लिया।
देश व्यापी मुद्दों को लेकर हरियाणा कांग्रेस सड़क पर उतरी है। बुधवार को हरियाणा कांग्रेस ने राजभवन की ओर कूच किया। लेकिन राजभवन से 400 मीटर पहले ही कांग्रेस नेताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने रोक लिया।
खबर खास, चंडीगढ़ :
देश व्यापी मुद्दों को लेकर हरियाणा कांग्रेस सड़क पर उतरी है। बुधवार को हरियाणा कांग्रेस ने राजभवन की ओर कूच किया। लेकिन राजभवन से 400 मीटर पहले ही कांग्रेस नेताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
यहां से पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं को आगे जाने नहीं दिया। कुछ देर बार राजभवन से पहुंचे एक प्रतिनिधि ने कांग्रेसी नेताओं का ज्ञापन लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन शांत कराया। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश की केंद्र सरकार अपनी मनमानी करने पर उतरी है। यही वजह है कि आम आदमी सहित किसान भी सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। सरकार ने दावा किया था कि किसानों की आमदनी दोगुनी होगी, लेकिन आमदनी तो दोगुनी नहीं हुई, लेकिन लागत जरूर दो गुनी हो गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0