कल, गुरुवार को पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
कल, गुरुवार को पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
खबर खास, मोहाली :
पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का बुधवार सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया है। उन्होंने सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर आखिरी सांस ली। वह बीते 11 दिन से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के वेंटिलेटर पर थे। बुधवार दोपहर 12 बजे फोर्टिस अस्पताल की ओर से उनके निधन की औपचारिक सूचना जारी कर दी गई। वह अपने पीछे मां, छोटी बहन, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।
पहले उनके शव को फोर्टिस अस्पताल से मोहाली के सेक्टर-71 स्थित घर ले जाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पंचकूला ले जाया जा रहा है। जहां उनका पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद शव लुधियाना के जगराओं स्थित पैतृक गांव पौना ले जाया जाएगा। जहां कल 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गौर रहे कि जवंदा का 27 सितंबर को बाइक राइडिंग के वक्त बद्दी से शिमला जाते वक्त पिंजौर में एक्सीडेंट हो गया था। वहां से उन्हें अस्पताल लाते वक्त हार्ट अटैक भी आ गया था। जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था।
फोर्टिस अस्पताल के मुताबिक राजवीर जवंदा को 27 सितंबर, 2025 को एक सड़क दुर्घटना के बाद अत्यंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट और मस्तिष्क क्षति हुई थी। बड़े मेडिकल सपोर्ट और क्रिटिकल केयर एवं न्यूरोसर्जरी टीमों ने उनकी लगातार निगरानी की। इसके बावजूद आज बुधवार सुबह उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। जिसके बाद 8 अक्टूबर, 2025 को सुबह 10:55 बजे उनका निधन हो गया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0