परिवार से वीडियो कॉल पर की बात पंजाब कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ये है प्यार की दुकान। जहां नेता और जनता के बीच दिल से दिल का रिश्ता बनता है। ये है राहुल गांधी की पहचान।'
परिवार से वीडियो कॉल पर की बात पंजाब कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ये है प्यार की दुकान। जहां नेता और जनता के बीच दिल से दिल का रिश्ता बनता है। ये है राहुल गांधी की पहचान।'
खबर खास, चंडीगढ़ :
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। पंजाब में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी का एक वीडियो बहुत वायरल हुआ था जिसमें वह रोते बच्चे को गले लगाकर चुप करवाते दिख रहे थे। अब उन्होंने उसी बच्चे के लिए उपहार के तौर पर साइकिल भेजी है।
दरअसल कांग्रेस नेता 15 सितंबर को पंजाब दौरे पर आए थे। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित अमृतसर के घेनेवाल गांव पहुंचे। हां उन्हें आठ साल का अमृतपाल सिंह मिला जिसने रोते हुए राहुल गांधी को बताया कि बाढ़ में उसकी साइकिल टूट गई। इस दौरान राहुल ने बच्चे को चुप कराते हुए उसे गले लगा लिया और उसकी टूटी साइकिल भी देखी। आज, बुधवार को राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं के हाथ अमृतपाल के लिए नए साइकिल भेजी और अमृतपाल व उसके परिवार से वीडियो कॉल पर बात भी की।
राहुल ने बच्चे से पूछा कि क्या साइकिल अच्छी है बेटा? इसपर अमृतपाल के पिता ने राहुल को धन्यवाद किया। फिर राहुल गांधी ने वेलकम कहा। इसके बाद राहुल ने बच्चे को कहा कि घबराना नहीं है। बहुत-बहुत प्यार बेटा। बच्चे ने भी राहुल गांधी को थैंक्यू कहा।
वहीं, राहुल गांधी से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद अमृतपाल के पिता रविदास सिंह ने कहा कि वह राहुल गांधी का धन्यवाद करते हैं। जब राहुल यहां आए तो बच्चा रो रहा था और उन्होंने उसे गले लगा लिया। उन्होंने अगले दिन ही बच्चे के लिए साइकिल भिजवा दी। उन्होंने कहा कि वह मजदूरी करते हैं और उनका बेटा गांव के ही सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के चलते उनके घर पर दरार आ गई और साथ ही एक दीवार भी गिर गई।
पंजाब कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ये है प्यार की दुकान। जहां नेता और जनता के बीच दिल से दिल का रिश्ता बनता है। ये है राहुल गांधी की पहचान।'
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0