उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों का मामला उठाया है।
उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों का मामला उठाया है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के नेतृत्व में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज, गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित डीजीपी गौरव यादव के कार्यालय पहुंचे और उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों का मामला उठाया है। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक चंडीगढ़ में सुखबीर बादल के नेतृत्व में सपंन्न हुई है।
इस दौरान उन्होंने डीजीपी से कहा कि सरकार की ओर से 328 स्वरूपों के मामले में एसआईटी बनाकर उनके निजी कारोबार की जांच कर झूठा मामला दर्ज करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम उनके एकाउंटों और उनके परिवार को तंग परेशान कर रही है जबकि उनका शिरोमणि कमेटी के साथ कोई संबंध भी नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने डीजीपी से यहां तक कह दिया कि यदि उन्हें गिरफ्तार करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
इस मामले को लेकर अकाली दल डीजीपी के कार्यालय के बार प्रदर्शन भी कर सकता है। इसके लिए तीन जिलों के यूथ अकाली दल कार्यकर्ताओं को डीजीपी कार्यालय पहुंचने के लिए कहा गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0