हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि रासायनिक खादों व कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से भूमि पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है तथा पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है।
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि रासायनिक खादों व कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से भूमि पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है तथा पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि रासायनिक खादों व कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से भूमि पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है तथा पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती अपना कर हम भूमि की गुणवत्ता में सुधार ला सकते है। प्राकृतिक तौर पर उगाई गई फसलें ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक होती है तथा बाजार में उनकी कीमत भी अधिक मिलती है।
राणा शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा यमुनानगर जिला के क़स्बा रादौर में प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर कृषि यंत्रों से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती का अर्थ है सूक्ष्म जीवाणुओं की खेती। रासायनिक खेती से हमारे प्राकृतिक संसाधनों का अत्याधिक दोहन हो रहा है तथा फसल का खर्चा बढ़ने के साथ-साथ उपज में भी ठहराव आ गया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री द्वारा क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने किसानों को फसलों के अवशेष न जलाने बारे भी जागरूक किया।
इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा किसानों व कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं व प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई। विभागों द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं तथा उन योजनाओं को प्राप्त करने के लिए लगने वाले दस्तावेजों के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0