मुहिम के दौरान 60 मामले दर्ज, 1.6 किलो हेरोइन, 1 किलो अफ़ीम, 8.09 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद ‘डी- एडिकशन’ के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने 64 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए राज़ी किया
मुहिम के दौरान 60 मामले दर्ज, 1.6 किलो हेरोइन, 1 किलो अफ़ीम, 8.09 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद ‘डी- एडिकशन’ के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने 64 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए राज़ी किया
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए जारी जंग ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 145वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 400 स्थानों पर छापेमारी की और राज्य भर में 60 एफआईआर दर्ज करने के उपरांत 85 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया गया। इसके साथ 145 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 23,237 हो गई है।
बताने योग्य है कि इस छापेमारी स्वरूप नशा तस्करों के कब्ज़े में से 1.6 किलो हेरोइन, 1 किलो अफ़ीम, 8.09 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।
यह आपरेशन डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय चलाया गया।
स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 80 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1200 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 431 शक्की व्यक्तियों की जांच भी की है।
स्पेशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति-इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवेन्शन (ईडीपी) - लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने ‘डी-एडिकशन’ के हिस्से के तौर पर आज 64 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0