सरकार ने कृषि एवं किसान कल्याण, बिजली विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रभारी के तौर पर आईएएस अधिकारियों की तैनाती की है।
सरकार ने कृषि एवं किसान कल्याण, बिजली विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रभारी के तौर पर आईएएस अधिकारियों की तैनाती की है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब सरकार ने आज, गुरुवार को तीन आईएएस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले और नियुक्तियां की गई है। सरकार ने कृषि एवं किसान कल्याण, बिजली विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रभारी के तौर पर आईएएस अधिकारियों की तैनाती की है। इसके अलावा आईएएस अजोय कुमार सिन्हा को पर्सोनल विभाग में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।
यहां जारी एक आदेश में अर्शदीप सिंह थिंद को कृषि और किसान कल्याण विभाग का प्रबंधकीय सचिव लगाया गया है। इसके अलावा उन्हें बागवानी एवं मिट्टी एवं जल संभाल विभाग का अतिरिक्त सचिव लगाया गया है। वहीं, आईएएस बसंत गर्ग को बिजली विभाग का प्रबंधीय सचिव लगाया गया है। इसके अलावा आईएएस संयम अग्रवाल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का सचिव लगाया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0