पंजाब में इन दिनों बदमाशों के हौंसले बहुत बुलंद हैं। पंजाब के अबोहर में फैशन डिजाइनर और बड़े कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस से इलाके में खासा खौफ का माहौल है।
पंजाब में इन दिनों बदमाशों के हौंसले बहुत बुलंद हैं। पंजाब के अबोहर में फैशन डिजाइनर और बड़े कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस से इलाके में खासा खौफ का माहौल है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब में इन दिनों बदमाशों के हौंसले बहुत बुलंद हैं। पंजाब के अबोहर में फैशन डिजाइनर और बड़े कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस से इलाके में खासा खौफ का माहौल है।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह जैसे ही वह अपने शोरूम न्यू वियरवेल पहुंचे और गाड़ी से नीचे उतरे तो वैसे ही वहां बाइक सवार बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी। उन्हें कई गोलियां लगी हैं।
इस घटना के दो सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। एक फुटेज में बदमाश हत्या से पहले शोरूम के पास एक रेहड़ी के पीछे छिपकर पिस्तौल लोड करते दिखाई दे रहे हैं और दूसरे में वह हत्या के बाद कुछ दूरी पर बाइक छोड़कर एक कार से फरार होते दिख रहे थे। इस दिनदहाड़े हुए हमले की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं। घटना के बाद अबोहर में गुस्साए व्यापारियों ने मार्केट बंद कर दी। व्यापारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। बताया जा रहा है कि संजय की छाती से डॉक्टरों ने 12 गोलियां निकालीं। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदार!
वहीं, इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। गैंग के शूटर आरजू बिश्नोई के नाम से बने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करके लिखा गया- 'हमने इसे फोन किया था, लेकिन इसने हमें पहचानने से मना कर दिया।' पोस्ट में लिखा था कि ये जो न्यू वियरवेल अबोहर की हत्या हुई है। उसकी जिम्मेवारी मैं गोल्डी ढिल्लों, आरजू बिश्नोई और शुभम लोनकर महाराष्ट्र लेते हैं। इसको हमने कॉल किया था कोई मैटर को लेकर। इसने पहचानने से मना कर दिया तो इसको यह बताने के लिए हमने ठोक दिया कि पता चल जाए हम कौन हैं। ये हमारे दुश्मनों को सपोर्ट करता था। जो भी हमारे खिलाफ जाएगा, उसको मिट्टी में मिला देंगे। जो हम करते हैं, उसकी जिम्मेवारी लेते हैं। चाहे किसी की 302 हो, चाहे 307। हम जो करते हैं, उसी की जिम्मेवारी लेते हैं। देखते रहो फर्जी बदमाशों के दांतों नीचे उंगलियां रखवा देंगे।'
डीआईजी हरमन वीर गिल ने कहा कि किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। जहां तरक्की होती है वहां पर बुरे लोग ऐसी घटनाएं करते हैं। हमें डरने की जरूरत नहीं है। हमने आतंकवाद भी झेला है। तब भी हम पंजाब में ही रहे थे। पंजाब पुलिस सब लोगों की रक्षा के लिए मौजूद है। यह जरूर है कि हमारा व्यापारी भाई आज हमारे बीच नहीं है। किसी भी मर्डर के पीछे 2 ही कारण होते हैं, या तो कोई रंजिश होती या फिर गैंग दहशत फैलाने के लिए ऐसा करते हैं। हम सबको पकड़कर सजा दिलाएंगे। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
वहीं, फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि घटना सुबह करीब सवा 10 बजे की है। बाइक पर आए युवकों ने फायरिंग की। संजय वर्मा की छाती पर गोलियां लगी हैं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस को आरोपियों के बारे में कुछ लीड मिली है। हमने उस पर काम करना शुरू कर दिया है। संजय पर गोलियां क्यों चलाई गईं, इसकी जांच की जा रही है। जल्दी आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0