विश्व के सबसे वयोवृदध एथलीट और टर्बन टॉरनेडो के नाम से विख्यात फौजा सिंह की बीती रात एक सड़क हादसे में निधन हो गया। वह 114 वर्ष के थे। बीते रोज सैर के दौरान उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विश्व के सबसे वयोवृदध एथलीट और टर्बन टॉरनेडो के नाम से विख्यात फौजा सिंह की बीती रात एक सड़क हादसे में निधन हो गया। वह 114 वर्ष के थे। बीते रोज सैर के दौरान उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
खबर खास, चंडीगढ़ :
विश्व के सबसे वयोवृदध एथलीट और टर्बन टॉरनेडो के नाम से विख्यात फौजा सिंह की बीती रात एक सड़क हादसे में निधन हो गया। वह 114 वर्ष के थे। बीते रोज सैर के दौरान उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में उन्होंने रात को आखिरी सांस ली। पुलिस ने उनके बेटे धरमिंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
फौजा सिंह ब्यास पिंड में अपने बेटे के साथ रहते थे। फौजा सिंह ने 80 साल की उम्र में दौड़ना शुरू किया था और 2012 के लंदन ओलिंपिक में वह मशालवाहक भी रहे। फौजा सिंह के छोटे बेटे हरविंदर सिंह के मुताबिक वह सोमवार को तीन बजे खाना खाने के बाद सैर करने के लिए घर से निकले थे। उस समय मैं घर पर नहीं था। जब वह हाईवे पर पहुंचे तो एक अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उन्हें सिर, छाती और पसलियों पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
उनके बेटे के मुताबिक शुरुआत में उनकी हालत में कुछ सुधार भी दिखाई दिया और उन्होंने खुद सिर के नीचे हाथ रखा हुआ था, लेकिन जब उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया, तब उनकी सांसें उखड़ने लगीं। शाम करीब 6 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनके पास इंग्लैंड की नागरिकता थी। कोरोना के बाद वह विदेश बहुत कम जाते थे। वह जालंधर में हरविंदर सिंह और बहू के साथ रहते थे। उनके दूसरे बेटे और बेटी यूके और कनाडा में रहते हैं। अब बेटे-बेटियों और अन्य रिश्तेदारों के विदेश से लौटने पर तीन दिन बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
आदमपुर थाने के एसएचओ हरदेव सिंह ने बताया कि फौजा सिंह के बेटे ने पुलिस को जानकारी दी थी, जिसके बाद जांच के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। फिलहाल, उस कार का पता नहीं चल पाया है जिसने फौजा सिंह को टक्कर मारी है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और मामला दर्ज कर लया है।
पीएम ने जताया शोक
फौजा सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए एक्स पर लिखा- 'फौजा सिंह जी एक असाधारण व्यक्तित्व थे, जिन्होंने फिटनेस जैसे एक बेहद महत्वपूर्ण विषय पर भारत के युवाओं को प्रेरित करने के अपने अनोखे अंदाज और जीवनशैली से मिसाल कायम की। वे अद्भुत संकल्पशक्ति वाले एक महान खिलाड़ी थे।'
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0