पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार को यहां पंजाब राज भवन में एडवोकेट हरप्रीत संधू और पूजा गुप्ता को पंजाब राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्तों के रूप में शपथ दिलाई।

खबर खास, चंडीगढ़ :

एडवोकेट हरप्रीत संधू एक प्रतिष्ठित वकील हैं। इससे पहले वे पंजाब के अतिरिक्त एडवोकेट जनरल के रूप में सेवा दे चुके हैं। वे पंजाब इन्फोटेक के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं और उन्होंने विधि अध्ययन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
वहीं, पूजा गुप्ता एक प्रसिद्ध समाजसेविका और शिक्षा शास्त्री हैं। उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामाजिक कल्याण के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने पूरे क्षेत्र में ख्याति अर्जित की है।
उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा 27 जनवरी, 2025 को एडवोकेट हरप्रीत संधू और श्रीमती पूजा गुप्ता की नियुक्ति को आधिकारिक रूप से अधिसूचित किया गया था। इन नियुक्तियों से राज्य सूचना आयोग के कार्य में अधिक पारदर्शिता आएगी और इसे और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024आप ने पंजाब के लोगों का जताया आभार, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
November 24, 2024
Comments 0