पंजाब के भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे गुरदासपुर जिले की एक पुलिस चौकी पर बुधवार देर रात आतंकियों ने हैंड ग्रेनेड से हमला किया है। यह हमला कलानौर के बख्शीवाल चौकी में हुआ। यह आतंकी ऑटो में आए थे।
पंजाब के भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे गुरदासपुर जिले की एक पुलिस चौकी पर बुधवार देर रात आतंकियों ने हैंड ग्रेनेड से हमला किया है। यह हमला कलानौर के बख्शीवाल चौकी में हुआ। यह आतंकी ऑटो में आए थे।
खबर खास, गुरदासपुर :
पंजाब के भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे गुरदासपुर जिले की एक पुलिस चौकी पर बुधवार देर रात आतंकियों ने हैंड ग्रेनेड से हमला किया है। यह हमला कलानौर के बख्शीवाल चौकी में हुआ। यह आतंकी ऑटो में आए थे।
हमले की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर बुलाए। जिसके बाद बम वाली जगह से सैंपल इकट्ठा किए गए। खालिस्तानी आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स केजीएफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। जिस ऑटो से ग्रेनेड फेंका गया, पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। उसके बारे में पड़ताल की जा रही है। फिलहाल इस बारे में पंजाब पुलिस के औपचारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
गौर रहे कि पंजाब में पिछले 26 दिन में यह 7वां हमला है। जिसमें खालिस्तानी समर्थक आतंकी संगठन 6 धमाके करने में सफल रहे, जबकि पुलिस 1 बम बरामद करने में सफल रही, जिसे अजनाला थाने से बरामद किया गया था।
धमाके की जिम्मेदारी वाली पोस्ट में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स की तरफ से लिखा गया कि 18 दिसंबर 2024 की रात को थाना कलानौर की चौकी बख्शीवाल में हुए हैंड ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स की तरफ से ली जाती है। जत्थेदार भाई रणजीत सिंह जम्मू की अगुआई में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। भाई जसविंदर सिंह बागी उर्फ मनु अगवान की देखरेख में इस सफल एक्शन को अंजाम दिया गया। पंजाब की नौजवानी का शिकार खेलने वाले अफसर बाहर से भर्ती किए गए हैं, जो सिखों के बारे में उलजलूल बातें बोलते हैं, उन्हें इसका जवाब मिलता रहेगा। पंजाब को बर्बाद करने की कोशिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0