विजीलैंस ब्यूरो ने पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमटिड (पीएसपीसीएल), नाभा के सब- डिवीजनल अफ़सर (एसडीओ) महिंदर सिंह को 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
विजीलैंस ब्यूरो ने पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमटिड (पीएसपीसीएल), नाभा के सब- डिवीजनल अफ़सर (एसडीओ) महिंदर सिंह को 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमटिड (पीएसपीसीएल), नाभा के सब- डिवीजनल अफ़सर (एसडीओ) महिंदर सिंह को 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये आज यहाँ राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ़्तारी पटियाला की तहसील नाभा के गाँव पेधन के एक निवासी की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के उपरांत की गई है।
उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास आरोप लगाया है कि उक्त मुलजिम ने शिकायतकर्ताओं के नाम पर दो ट्यूबवैल कनेक्शन तबदील करने के बदले 70,000 रुपए रिश्वत की माँग की परन्तु सौदा 50,000 रुपए में तय हो गया।
इस शिकायत पर कार्यवाही करते हुये मोहाली में विजीलैंस ब्यूरो उड़न दस्ता, पंजाब की टीम ने जाल बिछाया और जब मुलजिम अपनी निजी ब्रिज़ा कार में पहुँचा तो उसे दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 50000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
गिरफ़्तारी के दौरान विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने मुलजिम के पास से शिकायतकर्ताओं के नाम पर पहले ही तबदील किये ट्यूबवैल कनेक्शनों की दो पासबुकें भी बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि मुलजिम को कल समर्थ अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0