संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को वायनाड से उपचुनाव जीती प्रियंका गांधी पहली बार संसद पहुंचीं। उन्होंने लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। इस दौरान उनके हाथ में भाई राहुल गांधी की तरह संविधान की कॉपी थी।
संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को वायनाड से उपचुनाव जीती प्रियंका गांधी पहली बार संसद पहुंचीं। उन्होंने लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। इस दौरान उनके हाथ में भाई राहुल गांधी की तरह संविधान की कॉपी थी।
हंगामे के बाद लोकसभा-राज्यसभा स्थगित
खबर खास, नई दिल्ली :
संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को वायनाड से उपचुनाव जीती प्रियंका गांधी पहली बार संसद पहुंचीं। उन्होंने लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। इस दौरान उनके हाथ में भाई राहुल गांधी की तरह संविधान की कॉपी थी। लोकसभा और राज्यसभा में अदानी मुद्दे को लेकर हंगामा हुआ जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
प्रियंका के साथ उनकी मां सोनिया और राहुल गांधी भी संसद पहुंचे। प्रियंका वायनाड सीट से उपचुनाव जीती हैं। प्रियंका के साथ ही नांदेड़ से उपचुनाव जीतने वाले रविंद्र चव्हाण ने भी शपथ ली।
लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही अडाणी मुद्दे पर हंगामा होने लगा। राज्यसभा में भी हंगामा हुआ। इसके बाद दोनों सदन की कार्यवाही दोपहर पहले 12 बजे, फिर पूरे दिन के स्थगित कर दी गई। वहीं, लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पर जॉइंट पैनल का कार्यकाल बजट सत्र 2025 के अंतिम दिन तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पैनल के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने लोकसभा में प्रस्ताव पेश किया और इसे मंजूरी मिल गई।
ऐसा पहली बार है कि कांग्रेस पार्टी से जुड़े गांधी परिवार के तीन सदस्य एक साथ ही संसद सदस्य हैं। राहुल गांधी रायबरेली से और प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से लोकसभा सांसद हैं। जबकि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्य सभा सांसद हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0