ऑपरेशन के दौरान 53 एफआईआर दर्ज, 1.2 किलोग्राम हेरोइन बरामद 'डी-एडिक्शन' हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने 53 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने का उपचार कराने के लिए किया तैयार
ऑपरेशन के दौरान 53 एफआईआर दर्ज, 1.2 किलोग्राम हेरोइन बरामद 'डी-एडिक्शन' हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने 53 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने का उपचार कराने के लिए किया तैयार
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशा समाप्त करने के लिए छेड़ी गई व्यापक मुहिम "युद्ध नशों विरुद्ध" को लगातार 182वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 360 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्यभर में 53 एफआईआर दर्ज कर 65 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, 182 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 27,663 हो गई है।
इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 650 ग्राम अफ़ीम, 150 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 600 रुपए ड्रग मनी बरामद की गई। यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।
स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 74 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में छापेमारी की। उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 406 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
स्पेशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य से नशा खत्म करने के लिए तीन-पक्षीय रणनीति – एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी) – लागू की गई है। इसके अंतर्गत पंजाब पुलिस ने 'डी-एडिक्शन' हिस्से के रूप में आज 53 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0