आरोपियों से 4.7 किलोग्राम हेरोइन, 2.6 किलोग्राम अफीम व 1 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद 88 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों की अगुवाई में 250 से अधिक पुलिस टीमों ने 554 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की: अर्पित शुक्ला
आरोपियों से 4.7 किलोग्राम हेरोइन, 2.6 किलोग्राम अफीम व 1 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद 88 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों की अगुवाई में 250 से अधिक पुलिस टीमों ने 554 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की: अर्पित शुक्ला
खबर खास, चंडीगढ़ :
‘युद्ध नशों विरूद्ध’ को लगातार 47वें दिन भी जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने आज 121 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.7 किलोग्राम हेरोइन, 2.6 किलोग्राम अफीम और 1.08 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की है। इससे केवल 47 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 6284 हो गई है। यह ऑपरेशन डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।
इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 88 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1900 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 250 से अधिक पुलिस टीमों द्वारा राज्यभर में 499 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसके चलते राज्यभर में 71 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 554 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की है।
स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) - लागू की गई है और पंजाब पुलिस द्वारा इस रणनीति के ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के तहत 7 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0