परगट बोले- मोदी ने पंजाब के साथ एक बार फिर से सौतेला व्यवहार किया पंजाब को राहत नहीं, मजाक मिला, इतनी कम ग्रांट से कौन सा दर्द भरेगा "पंजाब रो रहा है और सरकार हंस रही है – 1600 करोड़ से कौन-सा दर्द मिटेगा?"
परगट बोले- मोदी ने पंजाब के साथ एक बार फिर से सौतेला व्यवहार किया पंजाब को राहत नहीं, मजाक मिला, इतनी कम ग्रांट से कौन सा दर्द भरेगा "पंजाब रो रहा है और सरकार हंस रही है – 1600 करोड़ से कौन-सा दर्द मिटेगा?"
खबर खास, चंडीगढ़ :
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और विधायक पद्मश्री परगट सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पंजाब के लिए घोषित किए 1600 करोड़ रुपए की रिलीफ ग्रांट पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ‘खोदा पहाड़ निकला चूहा’ की कहावत को सच कर दिया। बाढ़ की चपेट में आया पंजाब त्राहि-त्राहि कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके साथ एक बार फिर धोखा किया।
पीएम से पंजाब के लोग लगभग 20-25 हजार करोड़ रुपए के राहत पैकेज की मांग कर रहे थे, लेकिन पीएम मोदी ने ऊंठ के मुंह में जीरे जितनी ग्रांट जारी करके पंजाबियों को ठग लिया। पंजाब को राहत नहीं बल्कि मजाक मिला है। भला मोदी बताए कि 1600 करोड़ की ग्रांट से कैसे पंजाबियों के जख्म भरेंगे। एक बार फिर से केंद्र की पंजाबियों के प्रति नफरत सामने आई है।
परगट सिंह ने कहा कि 37 साल बाद आई तबाही मचाने वाली बाढ़ ने पंजाब को उजाड़कर रख दिया है। पंजाब का अधिकतर हिस्सा पानी में डूबा है। सारी दुनिया पंजाब की तबाही को देख भी रही है, लेकिन हमारी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को पंजाब की तबाही नजर नहीं आ रही है। आज हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा करने पहुंचे प्रधानमंत्री से पंजाब के लोगों ने बहुत आशाएं लगा रखी थीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में जब-जब भी बाढ़ या कोई प्राकृतिक आपदा आई, तब-तब केंद्र सरकार ने उनको तुरंत अंतरिम राहत पैकेज जारी कर उनकी मदद की। आज पंजाब पर संकट आया है तो केंद्र ने हाथ खींच लिए हैं। मरने वालों को सिर्फ 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि भी बहुत कम है। वह पंजाब सरकार से भी मरने वालों के लिए 10 -10 लाख की मांग करते आ रहे हैं और केंद्र से भी इतना ही मुआवजा देने की मांग है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0