पहले पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा साहिब जाने पर जत्थों पर पाबंदी लगाने के केंद्र सरकार के फैसले का विभिन्न धार्मिक और अन्य संगठनों द्वारा कड़ा विरोध किया गया था।
पहले पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा साहिब जाने पर जत्थों पर पाबंदी लगाने के केंद्र सरकार के फैसले का विभिन्न धार्मिक और अन्य संगठनों द्वारा कड़ा विरोध किया गया था।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा साहिब जाने पर जत्थों पर पाबंदी लगाने के केंद्र सरकार के फैसले का विभिन्न धार्मिक और अन्य संगठनों द्वारा कड़ा विरोध किया गया था।
उन्होंने आगे बताया कि अब केंद्र सरकार ने श्री गुरु नानक देव जी के गुरुपर्व के मौके पर जत्थों को पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने की अनुमति देकर एक व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाया है। इससे दोनों देशों के बीच साम्प्रदायिक सौहार्द्र के साथ-साथ शांति स्थापित होगी और आपसी व्यापार भी फलेगा-फूलेगा। इससे किसानों और व्यापारी वर्ग को भी लाभ पहुंचेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0